Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के खिलाफ जंग में देश की सेवा के आगे आए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह

Many organizations and well-known personalities have come forward to help the country in the war against the corona of the global pandemic

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2जून। वैश्विक महामारी के कोरोना के खिलाफ जंग में कई संस्थाए और कई जानी-मानी हस्तियों ने देश की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है अब इसी क्रम में देश की सेवा के आगे आए है पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह… जी हां क्रिकेटर युवराज सिंह के फाउंडेशन यूवीकैन ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह भारत में कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न अस्पतालों में 1,000 बिस्तर लगाएगा।
यूवीकैन ने कहा- वन डिजिटल इंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी में यह पहल शुरू की जायेगी। इसका उद्देश्य ऑक्सीजन की सुविधा से लैस बिस्तरों, वेंटिलेटर एवं बाईपीएपी मशीनों और कोविड-19 मरीजों की सघन देखभाल के लिए जरूरी दूसरे आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों की स्थापना के साथ सरकारी, सेना के, स्वायत्त और धर्मार्थ सेवा अस्पतालों की क्षमता को मजबूत करना है।

युवराज ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर विध्वंसक रही है. उन्होंने एक बयान में कहा, “हम सबने अपने प्रियजनों को खोया है और अनगिनत लोगों को ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और दूसरे जरूरी देखभाल वाली सुविधाओं के लिए संघर्ष करते देखा है. मैं भी इससे काफी प्रभावित हुआ और मुझे लगा कि हमें अथक प्रयास कर रहे अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं एवं साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।”

Exit mobile version