Site icon Samagra Bharat News website

गोंडा: सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

According to the information, the explosion was caused by a cylinder explosion, after which the building collapsed.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 2जून। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। यह धमाका इतना तेज था कि इसके कारण दो मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक धमाका सिलेंडर फटने की वजह से हुआ था जिसके बाद इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में कुल 14 लोग दबे थे जिसमें से 3 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है और अन्य को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है और राहत बचाव का कार्य अब भी जारी है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

Exit mobile version