Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र सरकार की नई पहल, कोरोना को भगानें के लिए किया इस प्रतियोगिता का ऐलान

There has been a decrease in new cases of corona virus in the country but the danger is not gone yet. It is likely to increase again

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2जून। देश कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी तो आई लेकिन अभी खतरा गया नहीं है। लॉकडाउन के खुलने के बाद इसके फिर से बढ़नें की संभावना है। क्योंकि लॉकडाउन खुलने के बाद फिर से लोग पहले की तरह गलती और लापरवाही कर सकते है। इस बार तो गाँवों में भी कोरोना ने दस्तक दी और बड़े पैमाने पर गाँवों में संक्रमण फ़ैल गया।
इसी को देखते हुए और लोगों में कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए अब महाराष्ट्र सरकार ने एक नई पहल की है। महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के कदम उठाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से ‘‘कोरोना मुक्त गांव’’ प्रतियोगिता की घोषणा की है। थोड़े बहुत नहीं बल्कि इस प्रतियोगिता को जीतने वाले को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ गांवों द्वारा किए प्रयासों की हाल ही में प्रशंसा की और ‘‘मेरा गांव कोरोना मुक्त’’ पहल की घोषणा की। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने एक बयान में कहा कि ‘‘कोरोना मुक्त गांव’’ प्रतियोगिता मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई पहल का ही हिस्सा है।

इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक राजस्व मंडल में कोविड-19 से निपटने के लिए अच्छे काम करने वाली तीन गांव पंचायतों को इनाम दिए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के तहत 50 लाख रुपये दिए जाएंगे, दूसरे विजेता को 25 लाख और तीसरे विजेता को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में छह राजस्व मंडल है इसलिए कुल 18 पुरस्कार होंगे. इनाम की कुल राशि 5.4 करोड़ रुपये हैं। मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता जीतने वाले गांवों को प्रोत्साहन के तौर पर इनामी राशि जितनी ही अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी और इसका इस्तेमाल इन गांवों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले गांवों को 22 मानदंडों पर परखा जाएगा। इसका फैसला करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
अब देर किस बात की है आज से शुरू हो जाए और सावधानी और जागरूकता के माध्यम से अपने गांव को कोरोना मुक्त बनाए।

Exit mobile version