Site icon Samagra Bharat News website

सीएम उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान- 5 चरणों में अनलॉक महाराष्ट्र

After the lockdown, there was a decrease in corona cases, after which many states have started easing the lockdown gradually. In Maharashtra,

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 3जून। लॉकडाउन के बाद कोरोना मामलों में कमी दिखाई दी जिसके बाद कई राज्यों ने लॉकडाउन में धीर-धीरे ढील देना शुरु कर दिया है। देश में कोरोना का केंद्र बने महाराष्ट्र में भी लगातार मामले कम हो रहे हैं जिसके बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में अनलॉक का प्लान तैयार किया है. सरकार के मुताबिक महाराष्ट्र में पांच चरणों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।
राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार यह जानकारी दी है।

महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा कि पॉजिटिविट रेट और जिलों में ऑक्सीजन बेट की उपलब्धता के आधार पर हमने पांच चरणों में अनलॉक की योजना तैयार की है जिसमें यह फैसला लिया गया है कि कम पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में कोई प्रतिबंध नहीं लागू होगा।

Exit mobile version