Samagra Bharat News website

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में नियुक्त किए 4 नए सचिव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 जून। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद परेशान कांग्रेस ने अब पार्टी में बदलाव किये हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में चार सचिवों की नियुक्ति की है इसके साथ ही एक सचिव का कार्यभार बदल दिया गया है।

कांग्रेस ने सांसद सप्तगिरि उलका समेत पांच नेताओं को बृहस्पतिवार को अलग अलग राज्यों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सचिवों की नियुक्ति की।
चार सचिवों में से सप्तगिरि शंकर उलाका को प्रभारी छत्तीसगढ़, दीपिका पांडे सिंह को उत्तराखंड, इमरान मसूद को दिल्ली, बृजलाल खबरी को बिहार का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि संजय दत्त को तमिलनाडु और पुडुचेरी से हटाकर हिमाचल प्रदेश का काम दिया गये है।

Exit mobile version