Site icon Samagra Bharat News website

उर्वरक घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को किया गिरफ्तार

The Enforcement Directorate (ED) has arrested Rashtriya Janata Dal (RJD) leader and Rajya Sabha member Amarendra Dhari Singh in connection

समग्र समाचार सेवा

पटना, 3जून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित उर्वरक घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं राज्यसभा सदस्य अमरेंद्र धारी सिंह को गिरफ्तार किया है। राज्यसभा सांसद सिंह एक उद्योगपति हैं और वह उर्वरक के आयात का कारोबार करते हैं. उनके पैतृक गांव में उनके पास हजारों एकड़ जमीनें हैं।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सांसद ए.डी. सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया और उसके बाद अब दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रो के मुताबिक, यह गिरफ्तारी बहुचर्चित फर्टिलाइजर घोटाला मामले में की गई है। पिछले कुछ समय पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक मामला दर्ज किया था. उसी मामले को आधार बनाते हुए ईडी ने ये केस टेकओवर किया और आगे इस मामले में कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली, मुम्बई, हरियाणा सहित करीब 12 स्थानों पर छापेमारी भी की गई थी।

Exit mobile version