Site icon Samagra Bharat News website

सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए क्या हैं नया रेट

Gold and silver prices declined on Thursday in the national capital. According to HDFC Securities, gold prices fell by Rs 339 per 10 grams

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3मई। राष्ट्रीय राजधानी में सोने एवं चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोने के दाम में 339 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे दिल्ली में सोने का भाव 48,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। सिक्योरिटीज ने बताया कि इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 48,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एक्सपर्ट्स ने बताया कि वैश्विक बाजार में सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार में देखने को मिला।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 475 रुपये रुपये की टूट देखने को मिली। इससे शहर में चांदी की कीमत 70,772 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को शहर में चांदी की कीमत 71,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

Exit mobile version