Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में 1.34 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित, 2,887 लोगों की हुई मौत

There has been a decrease in the figures of corona in the country, but the death toll remains the same, which is very worrying. The lowest number of cases have been registered in the country on Saturday in the cases of corona infection after 70 days.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3जून। देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब होते नजर आ रहे है लेकिन मौत के आंकड़ों में अभी भी कुछ खास कमी नहीं हुई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो रही है वहीं लाखों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। अगर बात करें पिछले 24 घंटे के आकंडों की तो बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से कुल 1,34,154 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं बीते 24 घंटे में ही कोरोना से कुल 2,887 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुल 2,11,499 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वर्तमान में 17,13,413 कोरोना के एक्टिव मामले हैं. वहीं अबतक कुल 2,84,41,986 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अबतक कुल 3,37,989 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अबतक कुल 22,10,43,693 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में अब कमी के बाद देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन से लोगों को राहत मिली है लेकिन कोरोना प्रोटोकाल का लोगों को सख्ति से पालन करना होगा अन्यथा फिर दोबारा मामलों को बढ़ने में देर नही लगेगी।  दिल्ली, महाराष्ट्र में कोरोना के  मामलों में खास कमी नही है जिसके कारण वहां लॉकडाउन को बढ़ा दी गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में 600 से कम कोरोना के एक्टिव मामले हैं वहां कोरोना कर्फ्यू से लोगों को राहत मिल गई है और अब वहां दुकानें खुलने लगी हैं।

बता दें कि देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 35.63 करोड़ सैंपल लिए गए हैं और 22.10 करोड़ लोगों को कोरोना टीका लगा है। इनमें से 22 लाख लोगों को पिछले 24 घंटे में टीका दिया गया है।

Exit mobile version