Site icon Samagra Bharat News website

पुलवामा में आतंकियों ने BJP नेता राकेश पंडित को मारी गोली, एक युवती भी घायल

A BJP councilor was shot dead by three terrorists in Tral area of Pulwama district in Jammu and Kashmir on Wednesday night. The attack on BJP councilor Rakesh Pandit took place when he was going to meet a friend without security.

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 3जून। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले ​​के त्राल इलाके में बुधवार रात को तीन आतंकवादियों ने बीजेपी के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी पार्षद राकेश पंडित पर यह हमला उस समय हुआ, जब वे बिना सुरक्षा के दोस्त से मिलने जा रहे थे।

उनके साथ सुरक्षा के लिए 2 पर्सनल सेक्युरिटी ऑफिसर्स भी तैनात किए गए थे। गोलीबारी में राकेश के दोस्‍त की बेटी भी घायल हुई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने निंदा की है और मृतक पार्षद के परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन आतंकियों के समूह ने रात करीब 10:15 बजे राकेश पंडित पर अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, त्राल के नगर पार्षद राकेश पंडिता त्राल पाईन में उनसे मिलने गए थे, तभी यह घटना हुई. इस घटना में उसके दोस्त की बेटी को भी गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं. उसे चोटों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

आतंकियों की गोलीबारी में राकेश के मित्र की बेटी भी घायल हुई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पंडित श्रीनगर में एक सुरक्षित आवास में रह रहे थे और उन्हें दो व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) प्रदान किए गए थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन कर वह बिना सुरक्षा के दक्षिण कश्मीर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए. प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version