Site icon Samagra Bharat News website

रामनगर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने लगाई फांसी, मौत

Gaurav Furtyal, resident of Choi village here and former student union president of the college, committed suicide by hanging

समग्र समाचार सेवा
रामनगर, 4जून। यहां के छोई गांव निवासी और महविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें लेकर संयुक्त चिकित्सालय भी गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरव फर्त्याल छोई गांव के ही रहने वाले थे। वर्ष 2016 में वे कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बने। इसके बाद भी वे राजनीति में सक्रिय थे। कल आधी रात के बाद गौरव अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गए। सुबह उनके परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटके देखा तो उन्हें लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version