समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 4जून। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादियों ने शुक्रवार को गोलीबारी कर दी। हालांकि जानकारी के मुताबिक घटना में अभी तक कोई हताहत की खबर नही आई है।
एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ का काफिला बडगाम के चदूरा से श्रीनगर जा रहा था, तभी क्रल्पोरा में आतंकवादियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से लगातार आतंकवादियों के गोलीबारी करने की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले भी पुलवामा के त्राल इलाके में तीन आतंकवादियों ने गोलीबारी मारकर बीजेपी नेता राकेश पंडिता की हत्या कर दी थी, साथ ही दक्षिण कश्मीर के बेजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने दो और नागरिकों की हत्या की थी।
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला, आतंकवादियों ने की गोलीबारी

