Site icon Samagra Bharat News website

अब फॉर्मल शर्ट-पैंट और फॉर्मल जूते में ही नजर आएंगे सीबीआई के अधिकारी, जानें क्या है आदेश

Now CBI officers or staff will not be seen in jeans, T-shirts and sports shoes. Yes, this order has been given by the new director of Central

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4जून। अब सीबीआई के अधिकारी अथवा स्टाफ जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज में नहीं दिखेंगे। जी हां यह आदेश केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नए डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल ने दिए है। उन्होंने पद संभालते ही सख्ति दिखाई है ड्यूटी के दौरान अधिकारियों अथवा स्टाफ के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया है। सीबीआई के नए चीफ ने आदेश दिया है कि एजेंसी के प्रत्येक अधिकारी / कर्मचारी कार्यालय में उचित फॉर्मल पोशाक पहनेंगे। उन्होंने कहा कि दफ्तर में जींस, टी-शर्ट्स और स्पोर्ट्स जूते नहीं चलेंगे।

बता दें कि पुरुष अधिकारियों के लिए आदेश दिया गया है कि वे फॉर्मल शर्ट-पैंट और फॉर्मल जूते ही पहनेंगे और उन्हें प्रोपर शेविंग के साथ ही ऑफिस भी आना होगा। वहीं, ड्यूटी के दौरान महिला अफसरों या स्टाफ को सिर्फ साड़ी, सूट और फॉर्मल शर्ट पहनने के आदेश है। सीबीआई डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल की मंजूरी के साथ उप निदेशक (प्रशासन) अनूप टी मैथ्यू द्वारा जारी एक आदेश में यह कहा गया है।

ज्ञात हो कि सुबोध जायसवाल ने पिछले बुधवार को सीबीआई के 33वें निदेशक के रूप में पदभार संभाला था। उनके नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एक उच्चस्तरीय पैनल ने मुहर लगाई थी।

Exit mobile version