Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल को श्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन सौंपा

A delegation led by MLA Mr. Mohan Markam presented a memorandum to Governor Ms. Anusuiya Uike at Raj Bhavan here today. In the memorandum, the delegation demanded to ensure one crore vaccinations per day and to provide universal free vaccination to every citizen of India.

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 4जून। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज यहां राजभवन में विधायक श्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंटकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन में प्रतिदिन एक करोड़ वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने व भारत के हर नागरिक को यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनेशन दिलवाने की मांग की।
प्रतिनिधिमण्डल में कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, श्रम मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, श्री गिरीश दुबे, श्री उधो वर्मा शामिल थे।

Exit mobile version