Site icon Samagra Bharat News website

तुंगनाथ महादेव का हो सकेगा पहाड़ी गाय के दुग्ध से दुग्धाभिषेक

With the efforts of Kedarnath social service, now every day Lord Tungnath can be anointed with cow's milk. Kedarnath Samaj Seva has gifted a milch cow to the local cattle rancher.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 4जून। केदारनाथ समाज सेवा के प्रयासों से अब प्रतिदिन भगवान तुंगनाथ का गाय के दुग्ध से अभिषेक हो सकेगा। केदारनाथ समाज सेवा ने स्थानीय पशुपालक को एक दुधारू गाय भेंट कर दी है। अब पशुपालक सुबह का दुग्ध तुंगनाथ धाम पहुंचा कर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों तथा वेदपाठियो को मुहैया कराएगा, जिससे तीर्थ पुरोहितों व वेदपाठी भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग पर प्रतिदिन दुग्ध का अभिषेक करेंगे
जानकारी देते केदारनाथ समाज सेवा के अध्यक्ष राज शेखर लिंग ने बताया कि दो वर्ष पूर्व तक भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के बाद स्थानीय श्रद्धालुओंए तीर्थ पुरोहित समाजए व्यापारियों तथा देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों का निरन्तर तुंगनाथ धाम में आवागमन जारी रहता था तथा समय दृ समय पर भगवान तुंगनाथ का गाय के दुग्ध से जलाभिषेक होता रहता था मगर विगत दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश सरकार द्वारा चार धाम यात्रा को स्थगित करने से तुंगनाथ धाम में स्थानीय श्रद्धालुओं का आवागमन न होने से भगवान तुंगनाथ का गाय के दुग्ध से जलाभिषेक नहीं हो पा रहा था!
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भगवान तुंगनाथ का प्रतिदिन गाय के दुग्ध से जलाभिषेक हो इसके लिए स्थानीय पशुपालक को गाय भेंट कर दी गयी है तथा पशुपालक द्वारा प्रतिदिन मखमली बुग्यालों से सुबह के समय गाय का दुग्ध तुंगनाथ धाम पहुंचा कर तीर्थ पुरोहितो व वेदपाठियो को दिया जायेगा तथा उनके द्वारा भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग पर प्रतिदिन गाय के दुग्ध से जलाभिषेक किया जायेगा! उन्होंने बताया कि चोपता के बुग्यालों में प्रवास कर रहे बरंगाली के पशुपालक लखपत सिंह राणा को दुधारू गाय विधि-विधान से संकल्प कर सौप दी है! पशुपालक लखपत सिंह राणा ने बताया कि अभी वे चोपता के नजदीकी बुग्यालों में प्रवास कर रहे है तथा बरसात शुरू होने पर वे भी धीरे दृ धीरे तुंगनाथ धाम के आसपास के बुग्यालों की ओर रूख करेंगे! इस मौके पर दीना देवी व नवदीप नेगी मौजूद थे!

Exit mobile version