Site icon Samagra Bharat News website

भारत की सबसे सस्ती वैक्सीन- महज 500 रुपये में कोरबेवैक्स की दो डोज़, ट्रायल के दो फेज पूरे

There is good news for people who are worrying about the prices of Corona vaccine. That is, now the country's cheapest vaccine

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जून। कोरोना वैक्सीन के दामों को लेकर चिंता कर रहे है लोगों के लिए खुशखबरी है। वो यह कि अब देश की सबसे सस्ती वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। जी हां महज 500 रुपये में कोरोना वैक्सीन की दो डोज़! सही सुना आपने। ये है भारत की सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन जो जल्द ही लॉन्च होने वाली है। भारत की कंपनी बायोलॉजिकल-ई ने कोरबेवैक्स नाम की इस वैक्सीन को तैयार किया है।

ट्रायल के फाइनल नतीजे आने के बाद इसके इंमरजेंसी अप्रूवल के लिए अप्लाई किया जाएगा। यदि इसे इमरजेंसी अप्रूवल मिलता है तो इसके एक नहीं बल्की दो डोज की कीमत महज 500 रुपये होगी। ये कीमत 400 से कम भी हो सकती है। बायोलॉजिकल ई की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक खास इंटरव्यू में ये जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि कीमतों पर आखिरी फैसला अभी बाकी है।
वैक्सीन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।
अब तक इस वैक्सीन के ट्रायल के दो फेज पूरे हो गए हैं और दोनों में अच्छे नतीजे आए हैं। फिलहाल तीसरे फेज़ का ट्रायल चल रहा है।

भारत में हाल की वैक्सीन की कीमतें

भारत में इस वक्त तीन वैक्सीन लगाई जा रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन कोविशील्ड की कीमत राज्य सरकारों के लिए 300 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक रखी है, जबकि भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की कीमतें 400 रुपये और 1,200 रुपये हैं। इसके अलावा डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज द्वारा रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी की कीमत 995 रुपये प्रति डोज रखी गई है और यह केवल राज्य और निजी अस्पतालों के लिए उपलब्ध होगी।

Exit mobile version