Site icon Samagra Bharat News website

खटीमा में 46 करोड़ की लागत से बन रहे बहुप्रतिक्षारत बाईपास निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू: पुष्कर धामी

Pushkar Dhami MLA Khatima constructed a much awaited bypass of about 8.3 km at a cost of 46 crores from toll plaza to Kutri in Khatima

समग्र समाचार सेवा

खटीमा/देरादून,6 जून। पुष्कर धामी विधायक खटीमा ने सीमांत विधान सभा क्षेत्र खटीमा में टोल प्लाजा से कुटरी तक 46 करोड़ की लागत से लगभग 8.3 किमी लम्बे बहुप्रतिक्षारत बाईपास निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने पर हर्ष जताया है। उन्होंने कहा की इस बाईपास के निर्माण कार्य से खटीमा नगर में जाम की समस्या दूर होगी साथ ही मालवाहक एवं अनावष्यक वाहनों के आवागमन से व्यापारियों, क्षेत्रीय जनता, राहगिरों को प्रदुशण, धूल आदि से भी निजात मिलेगी। उत्तरखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन की जननी खटीमा जो कि भारत नेपाल एवं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेष की सीमा से लगा हुआ जनजाति, किसान एवं भूतपूर्व सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही धार्मिक एवं नैसर्गिक दृश्टि से भी महत्वपूर्ण है । मां पूर्णागिरि धाम, कैलाष मानसरोवर, गुरूदारा रीठा साहिब सहित पर्वतीय मैदानी क्षेत्रों साहित पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने का कार्य भी यह बाईपास करेगा जिसके निर्माण से क्षेत्रीय, अन्य राज्यों एवं जिले से आने वालों लोगों को आवागमन में काफी सुगमता होगी ।
उन्होंने खटीमा में बाईपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर खटीमा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की ओर से माननीय सड़क परिवहन मंत्री, भारत सरकार, नीतिन गड़करी जी, माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी एवं हमारे क्षेत्रीय सांसद अजय भटृ का विषेश रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version