Site icon Samagra Bharat News website

कम नही हो रहा ऐलोपैथी विवाद, अब बिहार में बाबा रामदेव को घेरने की तैयारी

The problems of yoga guru Ramdev Baba, surrounded by controversies by making wrong remarks on allopathy, are increasing. Ramdev Baba

समग्र समाचार सेवा
पटना,7जून । ऐलोपैथी पर गलत टिप्पणी कर विवादों में घिरे योग गुरु रामदेव बाबा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रामदेव बाबा के आयुर्वेद बनाम एलोपैथ की लड़ाई बिहार में भी पहुंच गई है। बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों में नाराजगी के बाद अब इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) की बिहार यूनिट ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

पटना में रविवार को हुई आईएमए की बैठक में बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदेश के 50 थानों में एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया गया। इसके लिए सभी ब्रांच के सदस्यों को तैयार किया गया है। आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. बिमल कारक का कहना है कि एक-एक कर सभी थानों में एफआईआर कराई जाएगी।

आईएमए बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, राज्य सचिव डॉ. सुनील कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि रामदेव ने एलौपेथ, वैक्सीनेशन और दवाओं के खिलाफ भ्रम फैलाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कोविड शहीदों का भी अपमान किया है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है कि राज्य की अलग-अलग ब्रांच के सदस्य रामदेव के खिलाफ केस दायर करेंगे।

Exit mobile version