Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: राज्य में कोरोना से मिल रही है राहत, 24 घंटे में मिले 395 नए मरीज

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 8जून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 395 नए मामले सामने आए जबकि 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को 2335 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली।

अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 14122 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को 24 घंटे के भीतर अल्मोड़ा में 64, बागेश्वर में दो, चमोली में 22, चंपावत में 11, देहरादून में 94, हरिद्वार में 62, नैनीताल में 35, पौड़ी गढ़वाल में 18, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में 23, ऊधमसिंह नगर में 39 और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए।

वहीं, सोमवार को देहरादून में 14, हरिद्वार में एक, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक और ऊधमसिंह नगर में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक तीन लाख 34 हजार 419 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से तीन लाख सात हजार 574 मरीज ठीक हो चुके हैं। छह हजार 731 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version