Site icon Samagra Bharat News website

और महंगा होने से पहले कर ले सोने की खरीदारी, जाने आज का ताजा भाव

In the bullion market, where there has been a slight increase in the spot price of gold today, silver has become cheaper. Changes are being

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जून। सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव में आज जहां मामूली बढ़ोतरी हुई है तो चांदी सस्ती हुई है। सोना-चांदी की कीमतों में आज बदलाव देखने को मिल रहा है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज यानी बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 8 रुपये ऊपर 49039 पर खुली। वहीं चांदी के रेट में 416 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 9 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 49039 49031 8
Gold 995 (23 कैरेट) 48843 48835 8
Gold 916 (22 कैरेट) 44920 44912 8
Gold 750 (18 कैरेट) 36779 36773 6
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28688 28683 5

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंव करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि सोना अगले एक साल में 57 हजार से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि निवेश के पहले पूरी पड़ताल जरूर करें।

Exit mobile version