Site icon Samagra Bharat News website

गर्मियों में खाते है दही तो भूलकर भी उसके साथ न खाएं ये चीजें, नहीं तो होगा नुकसानदायक

Yogurt is very beneficial for health. Especially in the summer season, it acts as a panacea for the stomach. But do you know that curd

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जून। दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ये पेट के लिए रामबाण का काम करता है. पर क्या आप जानते हैं कि दही को कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। इनका दही संग सेवन करने से शरीर को नुकसान होता है.

दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

– दही के साथ मछली का सेवन वर्जित माना गया है. आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र है।

– आधुनिक विज्ञान के नजरिए से देखें तो ये मनाही इसलिए है क्योंकि मछली और दही, दोनों ही एक साथ खा लेने से त्वचा संबंधी समस्याएं संभव हैं। पेट खराब हो सकता है।

– दही का सेवन करने के बाद अधिक तैलीय चीजें ना खाएं. ये पाचन को धीमा कर देते हैं।

– दही के साथ या उसके कुछ ही मिनटों बाद या पहले दूध का सेवन नहीं किया जाना चाहिए. इससे कब्ज, दस्त आदि हो सकते हैं।

– दही संग खट्टे फल नहीं खाने चाहिए. इससे शरीर की पाचन क्रिया खराब हो जाती है

Exit mobile version