Site icon Samagra Bharat News website

कुशीनगर: नाबालिग से चाकू की नोक पर गैंगरेप, वीडियो वायरल

In a village under Vishunpura police station area of ​​Kushinagar, Uttar Pradesh, seven miscreants gang-raped a teenager at knife point.

समग्र समाचार सेवा
कुशीनगर,9जून। उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सात दबंगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो भी गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि उसकी बेटी 30 मई को शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। वहां समुदाय विशेष के सात लोगों ने उसे पकड़ लिया। मारा-पीटा और चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। साथ ही वीडियो भी बना लिया। लड़की को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा। पीड़िता लाज और भय से परिजनों को नहीं बताया। मंगलवार को जब यह वीडियो वायरल हो गया तब उसने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद बेटी के साथ थाने पहुंचकर पिता ने तहरीर दी। एएसपी एपी सिंह व सीओ तमकुही राज फूलचंद कन्नौजिया ने थाने पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। सभी के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकी, वीडियो बनाने व वायरल करने आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशुनपुरा संजय कुमार ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version