Site icon Samagra Bharat News website

सोना और चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट

Gold and silver prices declined in the national capital. According to HDFC Securities, gold prices declined by Rs 259 per 10 grams

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10जून। राष्ट्रीय राजधानी में सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में 259 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे शहर में सोने का दाम 48,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को सोने का मूल्य 48,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में भी 110 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे शहर में चांदी की कीमत घटकर 70,274 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 70,384 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के मूल्य में गिरावट देखने को मिली। यह 1,880 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत 27.65 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

वायदा बाजार में सोने का भाव

MCX पर शाम 04:26 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 238 रुपये यानी 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 48,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, अक्टूबर 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 210 रुपये यानी 0.43 फीसद की टूट के साथ 49,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 389 रुपये की गिरावट के साथ 71,495 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसी तरह सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 416 रुपये की टूट के साथ 72,606 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

Exit mobile version