Site icon Samagra Bharat News website

ऑनर किलिंग केस: नाबालिग लड़की ने किया पड़ोसी से प्‍यार तो पिता ने कर दी हत्या

Cases of honor killing are coming to the fore every day in the country. Where in the cases of love-affairs, often the family members

समग्र समाचार सेवा
पाकुड़, 10जून। देश में आए दिन ऑनर किलिंग के मामलें सामने आ रहे है। जहां लब-अफेयर्स के मामलों में अकसर परिवार वालें ने अपने ही बच्चों को जान से मार दिए है। ऐसा ही एक मामला सामने आय़ा है झारखंड के पाकुड से। यहां एक 14 साल की एक नाबालिग लड़की को जब अपने पड़ोसी लड़के से प्‍यार हुआ तो उसके पिता ने उसकी जान ही ले ली।
जानकारी के मुताबिक लड़की का पड़ोस के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उसके पिता को ये सब पसंद नहीं आ रहा था। पिता अपनी बेटी के इस प्रेम प्रसंग को समाज में अपनें अपमान की बड़ी वजह मानता था जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया और अपनी बेटी की हत्‍या ही कर दी। इतना ही नहीं बेटी की हत्‍या करने के बाद इस शख्‍स ने पड़ोसी लड़के पर ही अपनी बेटी की हत्‍या का आरोप भी लगा दिया।
बता दें कि झारखंड राज्‍य के पाकुड़ जिले का, जहां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव के बागानपाड़ा में बीते रविवार पटसन के खेत में मृत में एक 14 साल की नाबालिग लड़की की का शव मिला था।

मुफस्सिल थाना की पुलिस ने इस लड़की की मर्डर का केस सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया यह एक झूठी शान के लिए हत्या का मामला बताया है। पुलिस लड़की कत्ल के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने बताया कि नाबालिग लड़की का पड़ोस के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो उसके पिता को पसंद नहीं था. उन्होंने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने गत शनिवार की रात करीब दस बजे अपनी बेटी की हत्या कर दी.

बता दें कि कि इस मामले में लड़की के पिता ने अपने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसे पुलिस ने उसी दिन हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने पूछताछ और जांच में यह पता लगाया कि हत्‍या लड़की के पड़ोसी ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने की है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या उसके पिता ने ही की है। पुलिस के मुताबिक उसके पिता ने जुर्म कबुल कर लिया है।

Exit mobile version