Site icon Samagra Bharat News website

जम्‍मू-कश्‍मीर: बारामूला जिले में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए कई आशियानें

A very painful accident happened in Baramulla district of Jammu and Kashmir. A house caught fire in Noorbagh area of Baramulla district

समग्र समाचार सेवा
जम्‍मू-कश्‍मीर, 11जून। जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला जिले बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। बारामुला जिले के नूरबाग इलाके में देर रात एक घर में आग लग गई। इसके बाद आग की लपटों ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
आर्मी ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रेस्‍पांस किया और घटनास्‍थल पहुंचकर आग को नियंत्रण में लाईं। सेना ने रात 2 बजे इस आग पर काबू पा लिया था।
जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला जिले के नूरबाग में आग लगने की घटनाइस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हो गए और 170-200 लोग प्रभावित हुए हैं।

सेना के प्रवक्‍ता ने कहा, कल रात इंडियन आर्मी ने जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला जिले के नूरबाग में आग लगने की घटना को तुरंत रेस्‍पांस किया और आग पर रात 2 बजे नियंत्रण पा लिया. कम से कम 6 लोग आग में घायल हो गए. कुल 170-200 लोग प्रभावित हुए हैं. मदद का काम जारी है।

 

Exit mobile version