Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड : 12 की परीक्षा निरस्त, वस्तुनिष्ठ मानदंड के आधार पर बच्चों का आएगा रिजल्ट, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा मौका

In view of the corona infection, the government has issued an order today regarding the cancellation of the 12th examinations

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 11जून। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षाओं को रद्द किए जाने को लेकर आज शासन ने आदेश जारी किया है।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कक्षा 12वीं के बोर्ड के परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदंड अलग से तैयार किए जाएंगे यदि कोई भी अभ्यर्थी इन मानदंडों से दिए गए अंको से संतुष्ट नहीं होता है तो वह उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा में आवेदन कर सकता है।
शिक्षा सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है की कक्षा 12 की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित करते हुए इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया है।

Exit mobile version