Site icon Samagra Bharat News website

यूपी में एक डीजी समेत 10 आइपीएस अधिकारियों का तबादला, अश्लील वीडियो मामले में सस्पेंड वैभव कृष्ण को भी मिली तैनाती

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 12जून। उत्तर प्रदेश सरकार ने डीजी से एसपी स्तर तक के 10 आइपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। राज्य सरकार ने वेटिंग में चल रह छह अधिकारियों को तथा डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहे चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीते दिनों डीजी सीबीसीआइडी के पद से हटाए गए विश्वजीत महापात्र व एडीजी सीबीसीआइडी के पद से हटाए गए सतीश चंद्र माथुर को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया था। अब दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने लंबे समय के बाद बीते दिनों बहाल किए गए एसपी वैभव कृष्ण को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद एसपी धर्मेंद्र यादव, अखिलेश चौरसिया व अलंकृता सिंह को तैनाती दी गई है। चर्चा है कि पुलिस महकमे में जल्द कुछ अन्य अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।

नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती

’विश्वजीत महापात्र – डीजी प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय – डीजी, नागरिक सुरक्षा

सतीश चंद्र माथुर – एडीजी प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय – एडीजी नियम व ग्रंथ

एन.रविन्दर – एडीजी पुलिस मुख्यालय लखनऊ – एडीजी सतर्कता

धर्मेन्द्र यादव – डीआइजी प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय – डीआइजी यातायात

एसके गुप्ता -डीआइजी प्रशिक्षण व सुरक्षा-डीआइजी वाइटल इंस्टालेशन, सुरक्षा मुख्यालय

वैभव कृष्ण – एसपी प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय – एसपी प्रशिक्षण व सुरक्षा।

अलंकृता सिंह -एसपी प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय – एसपी महिला सुरक्षा,लखनऊ

मु.इमरान – एसपी संबद्ध पुलिस मुख्यालय – एसपी रेलवे झांसी।

सुनील सिंह – एसपी संबद्ध पुलिस मुख्यालय – सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी

अखिलेश चौरसिया -एसपी प्रतीक्षारत, पुलिस मुख्यालय – सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर।

Exit mobile version