Site icon Samagra Bharat News website

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में एक हुई तो पार्टियां, शिरोमणि अकाली दल-बसपा से किया गठबंधन

Political movements have intensified before the assembly elections to be held in 2022. Meanwhile, before the Punjab Assembly elections,

समग्र समाचार सेवा
चंडीग़ढ़, 12जून। जाब में 2022 में होनेवाले विधानसभा चुनाव पहले सियासी हलचलें काफी तेज हो गई है। इसी बीच पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा और नया सियासी गठबंधन हुआ है। साल 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुखबीर सिंह बादल की शिरोमणी अकाली दल और मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है। आज इसका विधिवत ऐलान किया गया है। बता दें कि पंजाब में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन था।

 

दोनों पार्टियों ने इस नए गठबंधन का विधिवत ऐलान किया है। शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने गठबंधन किया है और 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव दोनों एक साथ मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की 117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इस अवसर पर बसपा नेता और सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि यह पंजाब की सियासत में यह ऐतिहासिक दिन है, जब बसपा और शिअद का गठबंधन हुआ है। अब पंजाब की यह सबसे बड़ी सियासी ताकत हो गई है। 1986 में दोनों प‍ार्टियों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था तो राज्‍य की 13 सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की थी।

Exit mobile version