Site icon Samagra Bharat News website

बिहार का समस्तीपुर बनेगा उधोग हब- शाहनवाज हुसैन

Industry Minister of Bihar Government and National Spokesperson of Bharatiya Janata Party Syed Shahnawaz Hussain has reached Samastipur.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 12जून। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन समस्तीपुर पहुंचे है। हालांकि समस्तीपुर की उनकी यह यात्रा निजी वजहों से है,लेकिन शुक्रवार को उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास के लिए सरकार संकल्पित है और इस ओर लगातार काम जारी है। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिले में औद्योगिक विकास पर 304 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ताजपुर प्रखंड के गौसपुर सरसुना में सीमेंट फैक्ट्री, रोसड़ा में बांस उधोग को बढ़ावा दिया जाएगा। शाहनवाज हुसैन ने बताया कि इन रुपयों से समस्तीपुर के गौसपुर सरसौना में लगभग 131 करोड़ की लागत से सीमेंट कारखाना, 154 करोड़ की लागत से लगेंगे इथनॉल कारखाना, मगरदही में एक होटल और वाजिदपुर में कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि औरंगाबाद दरभंगा एनएच किनारे समस्तीपुर के ताजपुर के पास एक नए औद्योगिक केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस नए औद्योगिक केंद्र की स्थापना के लिए 200 एकड़ जमीन ली जाएगी।

इसके बाद मंत्री शाहनवाज हुसैन ने समस्तीपुर निवासी बिहार उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग निदेशक पंकज कुमार सिंह के घर पहुंचे, उनका पिछले दिनों असमायिक निधन हो गया था। आज समस्तीपुर में उनके पैतृक आवास पर पिता प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह और उनकी माता से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए उनका ढांढस बंधाया व संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. पंकज सिंह हमारे विभाग के एक बेहद कुशल वरीय अधिकारी थे। उनके पिताजी प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह समस्तीपुर कॉलेज के प्राध्यापक थे।

Exit mobile version