Site icon Samagra Bharat News website

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर शुक्रवार को गंगोत्री मंदिर में पुरोहितों ने काली पट्टी बांधकर किया पूजा-पाठ

Teerth priests have again mobilized regarding the Uttarakhand Char Dham Devasthanam Board.

समग्र समाचार सेवा
नई टिहरी, 12जून। उत्तराखण्ड चार धाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित फिर से लामबंद हो गए हैं। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर शुक्रवार को गंगोत्री मंदिर में पुरोहितों ने काली पट्टी बांधकर पूजा-पाठ किया। उन्होंने शीध्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गंगोत्री मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया। इसके बाद पुरोहितों ने काली पट्टी बांधकर पूजा-पाठ किया। मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल व सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि राज्य सरकार बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों को गुमराह कर रही है। कहा कि यदि सरकार जल्द बोर्ड को भंग नहीं करती है तो 15 जून से उग्र आंदोलन करने को विवश होगी।

 

Exit mobile version