Site icon Samagra Bharat News website

जीतन राम मांझी बर्थडे विश करने पहुंचे लालू यादव के घर, बिहार की राजनीति में मची खलबली

On the 74th birthday of Rashtriya Janata Dal (RJD) chief Lalu Prasad, MLA Tej Pratap Yadav has opened the door of RJD for Hindustani Awam Morcha (Hum) supremo Jitan Ram Manjhi.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 12जून। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के 74वें जन्मदिन पर विधायक तेज प्रताप यादव ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतन राम मांझी के लिए आरजेडी का दरवाजा खोल दिया है। राजद विधायक ने शुक्रवार को मांझी के सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। बाद में मीडिया से तेज प्रताप ने बस इतना कहा कि मांझी के लिए राजद का दरवाजा खुला है। दोनों के मिलने पर बिहार के सियासी गलियारे में चर्चाओं तेज हो गई है।

पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि आज राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन है। मैंने उन्हें ट्वीट के बाद फोन पर भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप से मुलाकात में किसी तरह की राजनीतिक बातें नहीं हुई हैं। राजनीति के अलावा भी बातें होनी चाहिए। एनडीए में रहने से जुड़े सवाल पर मांझी ने कहा कि बाहर जाने का तो सवाल ही नहीं है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) एनडीए का साथी है। उन्होंने कहा कि मिलना-जुलना लगा रहना चाहिए।
फिलहाल तेजप्रताप की ओर से ऑफर मिलने की बात को भी मांझी ने सिरे से नकार दिया

Exit mobile version