Site icon Samagra Bharat News website

मेरठ: भाजपा की महिला नेता का यौन शोषण, आरोपी 20 लाख रूपयें में समझौता करने का बना रहा दबाव

In Meerut district of Uttar Pradesh, a case of sexual abuse has come to light with a woman leader of BJP. The victim has alleged

समग्र समाचार सेवा

मेरठ, 12जून। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भाजपा की महिला नेता के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी 20 लाख रुपए में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर हत्या की धमकी भी दी गई है। पीड़िता ने कहा कि कारोबारी के बेटे ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। शादी का झांसा देकर 9 साल तक यौन शोषण किया। उसी से शादी करूंगी, वह 20 लाख रुपए में समझौता करना चाहता है, लेकिन मेरा परिवार 40 लाख रुपए देने को तैयार है। शादी उसी से होगी, या फिर आरोपी जेल जाएगा।

भाजपा नेत्री मेरठ में सिविल लाइन सर्किल की रहने वाली है। जो भाजपा के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी सक्रिय है। पीड़िता का कहना है कि 2010 में उसकी पहचान स्पोर्ट्स कारोबारी अरुणी मित्तल से हुई। अरुणी के पिता भी भाजपा से जुड़े हैं।

शादी का झांसा देकर आरोपी ने 2011 में मेरठ स्थित बालाजी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की। उसके बाद आरोपी लगातार यौन शोषण करता रहा। शादी को पारिवारिक रूप से करने की बात कहता रहा। 2011 से लेकर 2019 तक आरोपी अरुणी मित्तल ने लगातार शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने से मना कर दिया।

इतना ही नही अरुणी मित्तल ने 29 दिसंबर 2019 को किसी और से सगाई करने की कोशिश की थी लेकिन पीडिता ने सगाई व शादी रुकवाई। उसके बाद 26 जून 2020 को भी दूसरी बार शादी रुकवाई।

सिविल लाइन पुलिस शुक्रवार को मौका मुआयना करने पहुंची तो भाजपा नेत्री ने कहा कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। और 20 लाख रुपए में समझौते का दबाव बना रहे हैं। पर मेरा परिवार शादी में 40 लाख रुपए देने को तैयार है। शादी होगी तो इसी युवक से होगी नहीं तो मुझे आत्महत्या करना मंजूर है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।

Exit mobile version