Site icon Samagra Bharat News website

अभिनेता व सांसद रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए की मांग

Actor and Gorakhpur Lok Sabha MP Ravi Kishan Shukla has raised the demand for a ban on obscenity being spread in the society through Bhojpuri

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14 जून। अभिनेता और गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्मों और गानों के माध्यम से समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों के साथ देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को पत्र लिखा है और कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पूर्व में बन चुकीं ऐसी फिल्मों और अश्लील गानों पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म जगत में पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से जुड़े रहे रवि किशन सांसद बनने के बाद भोजपुरी के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वह लोकसभा में इकलौते सांसद हैं, जिनकी ओर से भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने के लिए एक गैर-सरकारी सदस्य का विधेयक भी संसद में पेश किया है। इससे पहले अभिनेता से सांसद बने रवि किशन ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर राज्य में भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की थी।
रवि किशन ने पत्र में लिखा है कि भोजपुरी भाषा में अनेक फिल्में बनी हैं, मगर पिछले कुछ दशकों में भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों के स्तर में काफी गिरावट आई है। आज के भोजपुरी फिल्म और गाने अश्लीलता का पर्याय बन गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। इससे युवा पीढ़ी के कोमल मन-मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए भोजपुरी फिल्म और गानों की अश्लीलता पर लगाम लगाने की अविलंब आवश्यकता है।
बता दे अभिनेता रवि किशन भोजपूरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन यानि भोजपूरी फिल्मों के महानायक माने जाते है। रवि किशन भोजपुरी के अलावा हिन्दी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है।

Exit mobile version