Site icon Samagra Bharat News website

अगर किसी को भाजपा में रहना है तो बलिदान करना होगा- दिलीप घोष

The party is in turmoil after National Vice President Mukul Roy joined TMC. Meanwhile, BJP President Dilip Ghosh, while making

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता,14जून। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के टीएमसी में शामिल होने के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। इसी बीच भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ऐसे नेताओं पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग बिना त्याग किए सत्ता का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें जाने के लिए कहा जाएगा। दिलीप घोष ने कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के जाने से बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘‘कुछ लोगों को पार्टियां बदलने की आदत होती है।’’

दिलीप घोष ने बांग्ला भाषा में ट्वीट किया, ‘‘अगर किसी को भाजपा में रहना है, तो उसे बलिदान देना होगा. जो केवल सत्ता का आनंद लेना चाहते हैं, वे भाजपा में नहीं रह सकते. हम उन्हें नहीं रखेंगे.’’ वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद अनुपम हाजरा ने कहा कि जो सदस्य इस समय पार्टी के साथ खड़े होने को तैयार नहीं हैं, जब ‘‘इसके कई कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस (TMC) के हमलों का सामना कर रहे हैं और बेघर हो रहे हैं, वे जाने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए राज्य के पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी पर निशा दिलीप घोष ने बांग्ला भाषा में ट्वीट किया, ‘‘अगर किसी को भाजपा में रहना है, तो उसे बलिदान देना होगा.ना साधते हुए हाजरा ने कहा, ‘‘उनके जैसे नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की जीत के तुरंत बाद उसकी प्रशंसा करनी शुरू कर दी है. पार्टी में उनकी जरूरत नहीं है.’’ रॉय के टीएमसी में फिर से शामिल होने के तुरंत बाद राजीव बनर्जी ने पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष से मुलाकात की, लेकिन दोनों ने इसे ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया।

Exit mobile version