Site icon Samagra Bharat News website

आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल कें दाम, जानें आज के ताजा रेट

After a break of one day, today ie on Monday, petrol and diesel have become expensive again. Oil marketing companies paid petrol 29 paise

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14 जून। एक दिन के ब्रेक के बाद आज यानी सोमवार को पेट्रोल और डीजल फिर महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसा प्रति लीटर और डीजल 30 पैसा प्रति लीटर महंगा कर दिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में पेट्रोल और डीजल दोनों का रेट 100 रुपये के पार पहुंच गया है।
श्रीगंगानगर में सामान्य पेट्रोल 107.53 रुपये और डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 110.81 रुपये हो गई है।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 28 पैसे, 28 पैसे और 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, डीजल की कीमत में क्रमश: 31 पैसे, 29 पैसे और 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

चारों महानगर में पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 96.41 रुपये, 102.58 रुपये, 96.34 रुपये और 97.69 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के लिए क्रमश: 87.28 रुपये, 94.70 रुपये, 90.12 रुपये और 91.92 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है।

Exit mobile version