Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर का असर हुआ कम, 24 घंटे में 990 मरीज हुए ठीक

Futuristic coronavirus cells abstract background with glowing low polygonal virus cells and text on dark blue background. Immunology, virology, epidemiology concept. Vector illustration.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 15जून। उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के नए मामले में काफी कमी देखी जा रही है। हालांकि, पिछले 2 महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो पहले के मुकाबले नए कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आयी है। बीते रविवार को प्रदेश भर में 263 नए संक्रमित मामले सामने आए थे। तो वहीं, आज यानी सोमवार को प्रदेश भर में 296 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 990 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। साथ ही 12 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 6960 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में 3908 एक्टिव केस हो चुके हैं। सबसे ज्यादा देहरादून में 76 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 21, बागेश्वर जिले में 8, चमोली जिले में 10, चंपावत जिले में 7, हरिद्वार जिले में 64 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही नैनीताल में 21, पौड़ी जिले में 11, पिथौरागढ़ जिले में 7, रुद्रप्रयाग जिले में 9, टिहरी जिले में 1, उधमसिंह नगर में 24 और उत्तरकाशी जिले में 37 केस आये है।

Exit mobile version