Site icon Samagra Bharat News website

देश कम हो रहे है कोरोना के मामलें , लेकिन अनलॉक होते ही लोगों की ऐसी लापरवाही कोरोना की तीसरी लहर को दे रही न्यौता

Corona cases are gradually decreasing in the country. In view of the decrease in the cases of corona, the state governments are also

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जून। देश में कोरोना के मामलें धीरे- धीरे कम हो रहे है। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकारें भी अब लॉकडाउन से राहत देने का काम कर रही है। लेकिन लॉकडाउन से राहत मिलते है लोगों की लापरवाही देख कर ऐसा लग रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी देश जल्द ही इंट्री करने वाली है।

खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की सब्ज़ी मंडी की है जहां अनलॉक होते ही बाजार में ऐसी भीड़ दिख रही है जैसे लगता है लोगो कोरोना को भुल चुके है। या वे ऐसा सोच रहे है कि अब देश में कोरोना खत्म ही हो चुका है। ऐसे लोगों को हम बता देना चाहते है कि कोरोना अभी देश ना ही खत्म हुआ है ना ही कोरोना से राहत मिलने वाली है। ऐसे में अगर वे सावधानियां नही बरतते तो कोरोना की तीसरी लहर भी जल्द ही आ जाएगी।

वही बात करें देश में कोरोना के ताजा मामलों की तो बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 1,17,525 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब सवस्थ हुए मरीजों की संख्या 2,82,80,472 हो गई है, वहीं देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 9,13,378 है.भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,51,358 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,13,75,984 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Exit mobile version