Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा की अनुमति कैंसल, अब 16 जून के बाद राज्य सरकार लेगी कोई फैसला

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 15जून। उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चार धाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया। मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 16 जून के बाद राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी।”

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन यहां 22 जून की सुबह तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि कुछ पाबंदियों के साथ चार धाम यात्रा खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उसे भी अब रोक दिया गया है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 296 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 3.37 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय यहां 3900 से अधिक एक्टिव केस हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 990 लोग ठीक हुए। अब तक 3.20 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां अब पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 6900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version