Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात के आणंद जिले में भीषण सड़क दुर्घटना, कार और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

A very painful news has come out from Anand district of Gujarat. In a horrific road accident here, 10 people of the same family have died.

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 16जून। गुजरात के आणंद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामनें आई है। यहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 10लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए। तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ। कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि कार से शवों को निकालने और उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना दर्दनाक था कि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

Exit mobile version