Site icon Samagra Bharat News website

रामायण के ‘आर्य सुमंत’ चंद्रशेखर वैद्य का निधन

Chandrashekhar Vaidya breathed his last at the age of 98. Chandrashekhar worked in films like Gateway of India, Barsaat Ki Raat, Kati Patang, The Burning Train, Namak Halal, Disco Dancer, Sharabi, Tridev from the 50s to the 90s.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 16जून। रामायण सीरियल में महाराज दशरथ के महामंत्री आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया है। चंद्रशेखर वैद्य ने 98 साल की उम्र में आखिरी सास ली। चंद्रशेखर ने 50 से लेकर 90 के दशक तक गेटवे ऑफ इंडिया, बरसात की रात,कटी पतंग, द बर्निंग ट्रेन, नमक हलाल, डिस्को डांसर, शराबी, त्रिदेव जैसी फिल्मों में काम किया।

चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई 1923 को हेदराबाद में हुआ था। इनके पिता सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थे। चंद्रशेखर जब छोटे थे तब उनकी मां गुजर गई। इसके बाद इनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इनकी सौतेली मां इनसे छोटी थी। चंद्रशेखर वैद्य को आर्थिक तंगी के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा था। 1940 में वह अपनी दादी के साथ बैंगलोर चले गए। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ नहीं थी। एक वक्त ऐसा भी आया जब इन्होंने चौकीदार का भी काम किया। वे साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा बने।

चंद्रेशेखर वैद्य रामायण सीरियल के सबसे बुजुर्ग एक्टर थे। उस वक्त उनकी उम्र 65 साल थी। दरअसल चंद्रशेखर वैद्य और रामानंद सागर दोनों अच्छे दोस्त थे। उनके कहने पर ही इन्होंने आर्य सुमंत का किरदार निभाया था।

Exit mobile version