Site icon Samagra Bharat News website

पीएम नरेंद्र मोदी ने विवाटेक सम्मेलन के 5वें संस्करण को किया संबोधित, बोले- भारत और फ्रांस मिलकर अपनी साझेदारी को जारी रखे

Prime Minister Narendra Modi on Wednesday addressed the fifth edition of the Vivatek conference as the chief guest. Prime Minister Modi

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत में स्टार्टअप के लिए अच्छा माहौल है, निवेशक यहां आएं और निवेश करें। उन्होंने यह भी कहा कि आधार ने महामारी के दौरान लोगों को समय पर मदद पहुंचाने में मदद की, लोगों को मुफ्त राशन, खाना पकाने के लिए ईंधन दिया गया।
प्रधानमंत्री ने यह भी कि कहा कि देश में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न बाधाओं के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था को दुरुस्त और तैयार करने की जरूरत है. स्टार्ट-अप क्षेत्र पर केंद्रित विवाटेक सम्मेलन के 5वें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और फ्रांस व्यापक विषयों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं और यह समय की जरूरत है कि दोनों कि देश इस साझेदारी को आगे जारी रखें।
उन्होंने कहा कि कोविड के दो टीके भारत में बनाए गए हैं तथा कुछ और टीको के विकास एवं परीक्षण का काम चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘पिछले एक साल से हमने विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं का अनुभव किया है. अभी भी इसका काफी प्रभाव है, लेकिन हमें इससे निराश नहीं होना है. महामारी के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आई बाधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसकी बजाय हमें इन्हें दुरुस्त और तैयार करने की जरूरत है.।

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ओर विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री और सांसद भी इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रेड स्मिथ सहित कॉर्पोरेट जगत की अन्य जान-मानी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. विवाटेक यूरोप का सबसे बड़ा डिजिटल और स्टार्टअप कार्यक्रम है और 2016 से हर साल पेरिस में इसका आयोजन किया जाता रहा है।

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत की प्रमुख कंपनी पब्लिसीज ग्रुप और फ्रांस के अग्रणी मीडिया समूह लेस इकोज की ओर से संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जाता है. यह आयोजन प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टअप इको सिस्टम के हितधारकों को एक साथ लाता है. इस आयोजन में प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिताएं शामिल की जाती हैं. इसके पांचवें संस्करण का आयोजन 19 जून तक चलेगा।

Exit mobile version