Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना मामलों में राहत का दौर जारी, लेकिन सावधानी की जरूरत, जानें आज की ताजा जानकारी

There is continuous news of relief from new cases of corona and if this is possible, then it is because of the caution of the people and

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जून। कोरोना के नए मामलों से लगातार राहत की खबर मिल रही है और अगर यह संभव हो पा रहा है तो इसका कारण है लोगों की सावधानी और सरकार की कोशिशें.. इसलिए आगे भी कोविड-19 से निजात पाने के लिए इन्ही सावधानियों की जरूरत है। तभी यह संभव हो सकेगा कि देश में कोरोना से निजात मिल पाएगी। बात करें आज के ताजा कोरोना अपडेट की तो बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 62 हजार 224 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि बीते दिन की तुलना में थोड़े से ज्यादा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 96 लाख 33 हजार 105 पर पहुंच गया है। वहीं, इस अवधि में कोरोना की वजह से 2 हजार 542 लोगों ने जान भी गंवाई। इस दौरान देश में सक्रिय मामले भी घटकर 9 लाख से नीचे आ गए हैं।

अब तक देश में कुल 3 लाख 79 हजार 573 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1 लाख 7 हजार 628 मरीज ठीक हो गए हैं।
देश में कोरोना कुल संक्रमितों में से 2 करोड़ 83 लाख 88 हजार 100 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 8 लाख 65 हजार 432 ऐक्टिव मामले हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28 लाख 458वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26 करोड़ 19 लाख 72 हजार 14 हुआ।

Exit mobile version