Site icon Samagra Bharat News website

गूगल का ऐलान, अब भारत में लगाएगा 80 ऑक्सीजन प्लांट, 113 करोड़ रुपये देने का किया वादा

Now Google has come forward to help 80 oxygen plants in India. Technology major Google today said its philanthropy arm Google.org

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 17जून। अब भारत में गूगल 80 ऑक्सीजन प्लांट की मदद के लिए सामने आया है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने आज बताया कि उसकी परोपकार शाखा गूगल डॉट ऑर्ग विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर देश में 80 ऑक्सीजन प्लांटों की खरीद और स्थापना करेगा। विशेषतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कौशल विकास में मदद के लिए कंपनी 113 करोड़ रुपये (1.55 करोड़ डॉलर) का अनुदान देगी।

बता दें कि गूगल डॉट ऑर्ग अपने इस एलान के तहत 80 ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना के लिए गिवइंडिया को करीब 90 करोड़ रुपये और पाथ को करीब 18.5 करोड़ रुपये प्रदान करेगी। इसके अलावा ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए अपोलो मेडस्किल्स के जरिए कोरोना प्रबंधन में 20,000 अग्रणी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की तरफ ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए गूगल डॉट ऑर्ग भारत के 15 राज्यों में 180,000 आशा कार्यकर्ताओं और 40,000 एएनएम के कौशल विकास के लिए 3.6 करोड़ रुपये (पांच लाख अमरीकी डॉलर) का अनुदान अरमान को प्रदान करेगा।
बता दें कि इससे पहले अप्रैल में गूगल ने कोविड-19 सहायता के रूप में 135 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की थी। इसमें गूगल डॉट ओआरजी की ओर से कुल 20 करोड़ रुपये के दो अनुदान गिवइंडिया को प्रदान किए गए, जिनकी मदद से उन परिवारों को वित्‍तीय मदद उपलब्‍ध कराई गई, जो महामारी से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुए थे।

Exit mobile version