Site icon Samagra Bharat News website

जानें कब मनाई जाएगी मासिक दुर्गाष्टमी, दुर्गा माता की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Durgashtami fasting is observed every month during the Ashtami Tithi of Shukla Paksha. On this day devotees worship Goddess Durga

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जून। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है. इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनके लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं। दुर्गाष्टमी को दुर्गा अष्टमी के रूप में भी लिखा जाता है और मासिक दुर्गाष्टमी को मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. जून माह में माकिस दुर्गाष्टमी 18 जून 2021 को मनाई जाएगी।
दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त 2021
ज्येष्ठ, शुक्ल अष्टमी
प्रारम्भ – 09:59 पी एम, जून 17
समाप्त – 08:39 पी एम, जून 18

मासिक दुर्गाष्टमी पूजन विधि
इस दिन सबसे पहले स्नान करके शुद्ध हो जाएं, फिर पूजा के स्थान को गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें. इसके पश्चात लकड़ी के पाट पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर माँ दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर लें. फिर माता को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, फिर प्रसाद के रूप में आप फल और मिठाई चढ़ाएं अब धूप और दीपक जलाएं. दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर माता की आरती करें. फिर हाथ जोड़कर देवी से प्रार्थना करें माता आपकी इच्छा जरूर पूरी करेंगी।

Exit mobile version