Site icon Samagra Bharat News website

नगर निगम देहरादून / ऋषिकेश की टीमों ने एक घंटे का डेंगू मलेरिया जन जागरूकता अभियान चलाया

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 17 जून। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज नगर निगम देहरादून / ऋषिकेश की टीमों के द्वारा तिलक रोड देहरादून एवं ऋषिकेश में एक घंटे का डेंगू मलेरिया जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा घर- घर जाकर पंपलेट वितरित कर जन सामान्य को डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया तथा डेंगू मलेरिया की रोकथाम ध्नियंत्रण हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत लार्विसाइड / इंसेक्टिसाइड का छिड़काव / फाॅगिंग कराई गई भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्रों के अधिकारी , कर्मचारी एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि मौजूद थे अभी तक जनपद देहरादून में कहीं पर भी डेंगू मच्छर का लार्वा एवं डेंगू धनात्मक रोगी नहीं पाया गया है।

 

Exit mobile version