Site icon Samagra Bharat News website

चीने के वैज्ञानिक का खुलासा, अमेरिका को दी वुहान लैब की खुफिया जानकारी

Where did corona virus come from? US President Joe Biden has been strict about how it originated and has ordered the investigative agencies

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 18जून। कोरोना वायरस कहां से आया? इसकी उत्पत्ति कैसे हुई है इसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सख्ती से पेश आए है और उन्होंने जांच एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे 90 दिन में जांच कर इसका पता लगाएं और उनको रिपोर्ट दें। जिसके बाद से ही अमेरिका कोरोना वायरस के उत्पत्ति की जांच में लगा है। इस बीच, कोरोना वायरस को लेकर एक बहुत बड़ा सच सामने आया है जिसका खुलास एक खुफिया रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार चीन के एक बड़े अधिकारी ने वुहान लैब से जुड़ी खुफिया जानकारी अमेरिका को दी थी। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी उप-राज्य सुरक्षा मंत्री डोंग जिंगवेई कथित तौर पर अमेरिका चले गए और अमेरिका को वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से जुड़ी खुफिया जानकारी उसे दी।

वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी कोरोना की उत्पत्ति की जांच का केंद्रबिंदु है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ है। स्पाईटॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी भाषा के कम्युनिस्ट विरोधी मीडिया और ट्विटर हैंडल उन अफवाहों से भरे हुए हैं कि डोंग अपनी बेटी, डोंग यांग के साथ फरवरी के मध्य में हांगकांग के रास्ते अमेरिका भाग गए। स्पाईटॉक सबस्टैक प्लेटफॉर्म पर अमेरिकी खुफिया, रक्षा और विदेश नीति को कवर करने वाला एक न्यूजलेटर है। डोंग ने कथित तौर पर वाशिंगटन को वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के बारे में जानकारी दी, जिसने कोरोना वायरस की उत्पत्ति के संबंध में अमेरिकी के रुख में आक्रामक बदलाव लाया।

स्पाई टॉक के मुताबिक,अगर अफवाहें सच होती हैं, तो यह पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर खुफिया तंत्र का फेल्योर होगा। डोंग चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय (एमएसएस) में लंबे समय से अधिकारी हैं या थे। जिन्हें चीन में गुओनबु के नाम से भी जाना जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा है कि यह निष्कर्ष निकालने के अपर्याप्त साक्ष्य हैं कि क्या यह किसी संक्रमित जानवर के मानवीय संपर्क से उभरा है या एक लैब दुर्घटना ने इस महामारी को जन्म दिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं को जांचकर्ताओं की मदद करने का निर्देश दिया और चीन से अंतरराष्ट्रीय जांचों में सहयोग करने की अपील की है।

Exit mobile version