Site icon Samagra Bharat News website

लोजपा सांसद प्रिंस पासवान पर लगे दुष्कर्म के आरोप की जांच शुरू…

समग्र समाचार सेवा
पटना, 18जून। लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद पर एक युवती द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस संबंध में जहां युवती द्वारा की गई शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सांसद द्वारा युवती के खिलाफ कुछ महीने पहले ही दी गई शिकायत को लेकर हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट संसद मार्ग थाना से कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने डिटेल मंगाई है ताकि तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा सके।

दरअसल, युवती ने राजधानी के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है कि एलजेपी के सांसद प्रिंस पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने यह आरोप लगाया है कि सांसद ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया, जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया। उधर युवती के खिलाफ भी सांसद की तरफ से पहले ही की शिकायत की जांच किस स्तर पर पहुंची है, उसकी डिटेल मंगाई गई है। हालांकि अभी दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

युवती ने आरोप लगाया है कि 2020 मार्च में पहली बार सांसद ने उन्हें वेस्टर्न कोर्ट में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। युवती खुदकुशी की भी कोशिश कर चुकी है। बहरहाल जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी बारीकी से जांच की जा रही है।

Exit mobile version