Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में सामने आए 60,753 नए कोरोना मरीज, 1647 लोगों की हुई मौतें

There is continuous news of relief from new cases of corona and if this is possible, then it is because of the caution of the people and

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जून। देश में कोविड-19 के नए मामले आज भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटें में 60,753 नए कोरोना के नए मरीज मिले तो 1,647 मरीजों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, वहीं, इसी अवधि में 97,743 लोगों को स्‍वस्‍थ होने के बाद डिस्‍चार्ज किया गया है. खास बात यह है कि 74 दिन बाद भारत में सबसे कम सक्रिय मामले 7,60,019 हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने आज शनिवार को सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि देश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% हो गया है. भारत में COVID19 के 60,753 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 हो गई है. 1,647 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,85,137 हो गई है. 97,743 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,86,78,390 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,60,019 है।

वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,00,085 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,23,88,783 हो गया है।

Exit mobile version