Site icon Samagra Bharat News website

आम आदमी पार्टी ने सीएम तीरथ पर लगाया आरोप, मुख्यमंत्री के 100 दिन जनता के साथ छलावा

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 19जून। उत्तराखंड सरकार सीएम तीरथ सिंह रावत के 100दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। तीरथ सरकार के विरोध में आप कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा तीरथ सरकार के 100 दिन हताशा और निराशाजनक रहे है इन 100 दिनों में केवल चेहरा बदला नाम वही है । महाकुंभ के दौरान कोविड जाँच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आता है और दोनों TSR एक दूसरे के कार्यकाल का मामला बताकर पल्ला झाड़ने में लगे है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फैल साबित हुई है।

चारधाम यात्रा हो या व्यपारियो को राहत का एलान सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती नजर आयी है। बीजेपी सरकार में हर वर्ग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है । तीरथ सिंह रावत के 100 दिन का कार्यकाल निराशा जनक रहा है। बीजेपी अपने कार्यकाल की उल्टी गिनती गिन रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी का अब तक का कार्यकाल असफल साबित हुआ।

Exit mobile version