समग्र समाचार सेवा
अयोध्या, 19जून। 24जून शुभ दिन पूर्णिमा को धर्म नगरी श्रीअयोध्याजी के शमशान घाट पर रहने वाले कुत्तों को भोजन कराकर श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण स्थल विस्तार को लेकर षडयन्त्र रच सनातन समाज को दिग्भ्रमित करने एंव मन्दिर निर्माण मे बाधा उत्पन्न करने वालों के समूलनाश की प्रार्थना की जायेगी।
तत्पश्चात सरयूतट पर श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर विरोधियों का मृत्युभोज कराया जायेगा यह जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने कहा कि माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के अथक प्रयासों पर अल्प समय मे माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा श्रीराम जन्म भूमि के ऐतिहासिक निर्णय के बाद से ही सनातन समाज के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कुचक्र रचा जा रहा है।सनातन समाज के भाई बहनों को यह जानने और ध्यान रखने की जरूरत है कि अपने ही तीर्थ स्थल को खोकर हमने श्रीराम जन्म भूमि की मात्र 3एकड़ भूमि पाने के लिए बहुत कड़ा संघर्ष किया, प्रभु श्रीरामचन्द्रजी की असीम कृपा से माननीय उच्चतम न्यायालय ने 70एकड़ का अधिकार दिया मन्दिर निर्माण के लिए माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी की अगुवाई मे गठित ट्रस्ट आज 108 एकड़ मे भव्यतम श्रीराम मन्दिर की दिशा में अग्रसर है।जिन लोगों ने तीन एकड़ की भूमि सनातन धर्म को न मिल सके उसके लिए ही अपनी पूरी ताकत लगा दी वह आज अपनी शर्मनाक हार से बौखलाए हुए हैं।अब सनातन समाज के भाई बहनों का उत्तर दायित्व है कि हम सभी धर्म के मार्ग का अनुसरण करते हुए श्रीराम मन्दिर विरोधियों को यमपुरी का मार्ग दिखाया जाय उसके लिए सभी सनातनी भाई बहन एक सप्ताह तक अपने-अपने रसोई की एक रोटी कुत्ते को खिलाकर श्रीराम मन्दिर निर्माण विरोधियों के समूलनाश की प्रार्थना करें ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।
अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर विरोधियों का होगा मृत्युभोज- पण्डित कल्किराम

