Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड में 29 जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 20 जून। उत्तराखंड में 29 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ाया गया है। अब हफ्ते में 5 दिन दुकानें सुबह 8 से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेंगी। शनिवार और रविवार को बंद दुकानें रहेंगी।
अब होटल-रेस्टोरेंट और बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक ही खुल सकेंगे। सरकारी और प्राइवेट संस्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह ही संचालित रहेंगी ।

वहीँ शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू और चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होने बताया की उच्च स्तर पर लिये गए निर्णय के अनुसार 22 जून से 29 जून तक कोविड कर्फ़्यू कुछ ढील के साथ लागू रहेगी।

चारधाम यात्रा, एक जुलाई से बदरीनाथ- चमोली जनपद के लिये, केदारनाथ – रुद्रप्रयाग जनपद के लिये और गंगोत्री, यमुनोत्री उत्तरकाशी जनपद वासियों के लिए खुलेगी तथा 11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य वासियो के लिये खुलेगी। इसके लिये आर टी पी सी आर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा। राज्य में प्रवेश के लिये अथवा मैदान से पहाड़ पर जाने के लिये आर टी पी सी आर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।

Exit mobile version